Uttar Pradesh PM Awas Yojana 2025 Apply : अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और अभी तक अपने पक्के घर का सपना पूरा नहीं कर पाए हैं, तो आपके लिए यह एक बड़ा अवसर है। प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana 2025) के तहत राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर ऐसे गरीब और निम्न-आय वर्ग के परिवारों को वित्तीय सहायता दे रही हैं, जिनके पास खुद का घर नहीं है।
यह योजना “सबके लिए आवास” (Housing for All) मिशन का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य 2029 तक हर जरूरतमंद परिवार को छत उपलब्ध कराना है। इसके लिए आप हमारे आर्टिकल को अच्छी तरह से पढ़ें।
प्रधानमंत्री आवास योजना उत्तर प्रदेश 2025 क्या है?
PM Awas Yojana Uttar Pradesh 2025 एक सरकारी योजना है। जिसके माध्यम से राज्य के ग्रामीण और शहरी इलाकों में रहने वाले पात्र परिवारों को घर बनाने या मरम्मत करने के लिए सहायता दी जाती है। PM Awas Yojana के अंतर्गत PMAY-Gramin (ग्रामीण) गांवों में रहने वाले परिवारों के लिए। PMAY-Urban (शहरी) शहरों और कस्बों में रहने वाले परिवारों के लिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana UP) राज्य सरकार और केंद्र सरकार की एक संयुक्त पहल है, जिसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और मध्यम आय वर्ग (MIG) के लोगों को अपने पक्के घर के निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को सरकार की ओर से वित्तीय सहायता दी जाती है ताकि कोई भी परिवार बिना छत के न रहे। सरकार का लक्ष्य “सबको आवास (Housing for All)” मिशन को वर्ष 2025 तक पूरा करना है, जिससे उत्तर प्रदेश का हर गरीब परिवार अपने खुद के घर का सपना साकार कर सके।
पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण लाभार्थियों को ₹1,20,000 से ₹1,30,000 तक की सहायता राशि दी जाती थी, लेकिन अब सरकार ने इसे बढ़ाकर ₹1,50,000 कर दिया है, जिससे आवास निर्माण में और अधिक सहायता मिल सके। वहीं शहरी क्षेत्रों (PMAY-Urban) में पात्र परिवारों को ₹2.50 लाख तक की आर्थिक मदद दी जाती है, ताकि वे अपने सपनों का घर तैयार कर सकें।
PM Awas Yojana 2025 Uttar Pradesh के लिए पात्रता क्या है?
Uttar Pradesh PM Awas Yojana 2025 Apply करने के लिए लाभार्थी के पास कुछ योग्यता होनी चाहिए। जो कि नीचे की तरफ दिए गए कुछ इस प्रकार से हैं –
- आवेदक भारत का नागरिक हो और उत्तर प्रदेश का निवासी हो।
- आवेदक लाभार्थी का उम्र 18 वर्ष से ऊपर होना चाहिए।
- परिवार में किसी सदस्य के नाम पहले से कोई पक्का घर नहीं होना चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा के भीतर हो (EWS, LIG, MIG श्रेणी)।
- आवेदक के पास वैध आधार कार्ड, बैंक खाता, और पहचान प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
उत्तर प्रदेश पीएम आवास योजना 2025 में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या-क्या लगेंगे? (Documents Required)
Uttar Pradesh PM Awas Yojana 2025 Apply जो भी आवेदक लाभार्थी लाभ लेना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आपको ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे की तरफ दिए गए, दस्तावेज़ होने चाहिए –
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक की कॉपी
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- जमीन या मकान से संबंधित दस्तावेज
Uttar Pradesh PM Awas Yojana 2025 Apply Online प्रक्रिया क्या है?
Uttar Pradesh PM Awas Yojana 2025 Apply करने के लिए आपके पास कुछ आवश्यक जानकारी होनी चाहिए। इसके बाद आप आसानी से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आप हमारे हमारे द्वारा बताए गए, सभी स्टेप्स को फॉलो करें –
Step 1:
- सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं –

Step 2:
- वेबसाइट के होमपेज पर जाने के बाद, Awaassoft सेक्शन में जाएं।
- और वहाँ Data Entry ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step 3:
- अब एक नया पेज खुलेगा –

- जहाँ आपको “DATA ENTRY For AWAAS” का विकल्प मिलेगा।
- यहाँ से आप प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए नया आवेदन शुरू कर सकते हैं
- या अपनी पिछली एंट्री अपडेट कर सकते हैं।
Step 4:
- अब आपको अपना राज्य (Uttar Pradesh) और जिला (District) चुनना होगा,
- इसके बाद Continue बटन पर क्लिक करें।
Step 5:
- इसके बाद आपके सामने एक Login Page खुलेगा।
- यहाँ आपको निम्न जानकारी भरनी होगी –

- Username
- Password
- Captcha Code
- सही जानकारी भरने के बाद Login पर क्लिक करें।
Step 6:
- लॉगिन करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म में निम्न जानकारी भरनी होगी ।
- व्यक्तिगत जानकारी (Personal Details)
- बैंक खाता विवरण (Beneficiary Bank Details)
- जॉब कार्ड नंबर और SBM नंबर (Convergence Details)
- पंचायत व ब्लॉक स्तर की जानकारी (Filled By Concern Office)
- सारी जानकारी सही-सही भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
Step 7:
- आपके आवेदन के सबमिट होने के बाद, पंचायत और ब्लॉक स्तर पर सत्यापन (Verification) किया जाता है।
- सत्यापन पूरा होने के बाद पात्र आवेदकों को Sanction Order जारी किया जाता है।
- इसकी सूचना आपको SMS के माध्यम से भी भेजी जाती है।
PMAY UP 2025 आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?
उत्तर प्रदेश में PM Awas Yojana 2025 Online Apply की प्रक्रिया चालू है। सरकार जल्द ही इसकी अंतिम तिथि घोषित करेगी। आवेदकों को सलाह दी जाती है। कि वे समय रहते आवेदन पूरा करें। ताकि घर पाने का यह मौका न छूटे।
प्रधानमंत्री आवास योजना 2025 के लाभ क्या क्या है?
- आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्का घर बनाने में सहायता राशि मिलेगी।
- ब्याज पर सबसिडी (Credit Linked Subsidy Scheme)।
- शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों के लिए अलग-अलग लाभ मिलेगा।
- महिलाओं के नाम पर घर का स्वामित्व मिलने की प्राथमिकता।
- पारदर्शी ऑनलाइन आवेदन और चयन प्रक्रिया सरल या आसान है।
महत्वपूर्ण लिंक – प्रधानमंत्री आवास योजना उत्तर प्रदेश 2025
| क्रमांक | विवरण | लिंक |
|---|---|---|
| 1 | आधिकारिक वेबसाइट (Gramin) | https://pmayg.nic.in |
| 2 | आधिकारिक वेबसाइट (Urban) | https://pmaymis.gov.in |
| 3 | लाभार्थी सूची देखने के लिए (Beneficiary List) | https://awaassoft.nic.in |
निष्कर्ष
प्रधानमंत्री आवास योजना उत्तर प्रदेश 2025 गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक जीवन बदलने वाली योजना है। अगर आप अपना घर बनाना चाहते हैं, तो इस अवसर को हाथ से न जाने दें। आज ही ऑनलाइन आवेदन करें और 2025 में अपने सपनों का घर पाने का सपना साकार करें।