Pradhan Mantri Awas Yojana Urban 2.0 Apply Online 2025 : भारत सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है जिससे देश के हर नागरिक को अपने घर का सपना पूरा करने का अवसर मिल सके। इन्हीं प्रयासों में एक महत्वपूर्ण योजना है, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 (Pradhan Mantri Awas Yojana Urban 2.0)। Pradhan Mantri Awas Yojana Urban 2.0 का मुख्य उद्देश्य शहरों में रहने वाले गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है।
अगर आप भी शहर में रहते हैं, और अभी तक अपना घर नहीं बना पाए हैं, तो PMAY Urban 2.0 आपके लिए सुनहरा मौका है। Pradhan Mantri Awas Yojana Urban 2.0 Apply Online 2025 के तहत सरकार योग्य परिवारों को ₹2.5 लाख तक की सहायता राशि प्रदान करती है ताकि वे अपना घर बना सकें या खरीद सकें। आइए जानते हैं कि यह योजना क्या है, इसके लाभ क्या हैं, और आप ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 क्या है?
Pradhan Mantri Awas Yojana Urban 2.0 Apply Online 2025 (प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0) की शुरुआत केंद्र सरकार ने “Housing for All – सबको आवास” मिशन के तहत की है। इसका उद्देश्य 2025 तक देश के हर पात्र शहरी परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराना है।
पहले चरण में शुरू की गई PMAY-Urban योजना को सरकार ने और मजबूत करते हुए इसका दूसरा संस्करण (2.0) जारी किया है, जिसमें पहले से अधिक राशि और सुविधाएं जोड़ी गई हैं।
इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और मध्यम आय वर्ग (MIG) के परिवारों को घर खरीदने, बनाने या सुधार करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.2 का मुख्य उद्देश्य क्या है?
Pradhan Mantri Awas Yojana Urban 2.0 Apply Online 2025 (प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0) का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी शहरी परिवार बिना घर के न रहे। इसके तहत सरकार शहरों में रहने वाले पात्र परिवारों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त घर प्रदान करती है।
सरकार का लक्ष्य है कि 2029 तक हर पात्र परिवार को “अपना घर” मिल जाए जिसमें स्वच्छ जल, शौचालय, बिजली और गैस कनेक्शन जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं मौजूद हों।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के प्रमुख लाभ क्या क्या है?
- पात्र परिवारों को ₹2.5 लाख तक की वित्तीय सहायता।
- बैंक से होम लोन पर ब्याज में सब्सिडी ।
- EWS और LIG वर्ग को 6.5% ब्याज सब्सिडी।
- MIG-I वर्ग को 4% ब्याज सब्सिडी।
- MIG-II वर्ग को 3% ब्याज सब्सिडी।
- महिला या दिव्यांग व्यक्ति के नाम पर घर की प्राथमिकता दी जाती है।
- झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए पुनर्वास की सुविधा।
- किराए के मकानों से मुक्ति और खुद के पक्के घर का स्वामित्व।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के लिए पात्रता क्या है? (Eligibility Criteria)
Pradhan Mantri Awas Yojana Urban 2.0 Apply Online 2025 (प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0) के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी –
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- परिवार में पति, पत्नी और अविवाहित बच्चे शामिल होंगे।
- परिवार में किसी सदस्य के नाम पर पक्का मकान या प्लॉट नहीं होना चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय निम्नानुसार होनी चाहिए –
- EWS वर्ग: ₹3 लाख तक
- LIG वर्ग: ₹3 से ₹6 लाख
- MIG-I वर्ग: ₹6 से ₹12 लाख
- MIG-II वर्ग: ₹12 से ₹18 लाख
- कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में न हो।
Mpokket Loan Interest Rate: 45000 रूपये लोन अमाउंट पाएं , जाने EMI की डिटेल्स भी
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लिए जरूरी दस्तावेज क्या-क्या लगेंगे?
Pradhan Mantri Awas Yojana Urban 2.0 Apply Online 2025 में आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने होंगे –
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
- निवास प्रमाण पत्र (Residence Proof)
- बैंक पासबुक की कॉपी
- पहचान पत्र (PAN, Voter ID या DL)
- जमीन या घर के दस्तावेज (यदि स्वयं की भूमि पर निर्माण)
- मोबाइल नंबर और ईमेल ID
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 आवेदन की प्रक्रिया (Apply Online Process)
Pradhan Mantri Awas Yojana Urban 2.0 Apply Online 2025 अभी तक जितने भी अभी तक लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लिए आवेदन नहीं किया है और वह सभी आवेदक लाभार्थी आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप हमारे द्वारा बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें –
- सबसे पहले आवेदक को योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmaymis.gov.in पर जाना होगा –

- वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद “Apply For PMAY-U 2.0” पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा —

- “Continue” पर क्लिक करें –

- अगले चरण में सभी निर्देश (Instructions) ध्यान से पढ़ें और “Proceed” पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म (Application Form) खुल जाएगा।
- इसमें अपनी पूरी जानकारी भरें जैसे –
- नाम
- आय
- परिवार के सदस्य
- राज्य, जिला और नगर का नाम
- अब अपनी स्थिति (जैसे EWS, LIG, MIG) चुनें और “Check Eligibility” पर क्लिक करें।
- अगर आप पात्र (Eligible) हैं, तो आगे बढ़ें।
- अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP वेरीफाई करें।
- इसके बाद सभी आवश्यक विवरण भरें और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
- सारी जानकारी जांचने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन सबमिट होने के बाद आपको एक Application Number (Assessment ID) प्राप्त होगा।
- इस नंबर का प्रिंट आउट निकालें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
PMAY Urban ka Status Kaise Check Kare: बस 2 मिनट में मोबाइल से शहरी का आवेदन स्टेटस चेक करें
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 की आवेदन की स्थिति कैसे देखें?
अगर आपने पहले ही आवेदन कर लिया है, तो उसकी स्थिति जांचने के लिए नीचे दिए गए, स्टेप्स फॉलो करें –
- वेबसाइट pmaymis.gov.in पर जाएं।
- “Citizen Assessment” सेक्शन में जाकर “Track Your Assessment Status” पर क्लिक करें।
- अब अपना Application Number या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद आपकी आवेदन स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के घटक क्या-क्या है? (Components of PMAY-U 2.0)
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 को चार प्रमुख घटकों में बांटा गया है। जो कि नीचे की तरफ दिए गए, कुछ इस प्रकार से हैं –
- In-situ Slum Redevelopment (ISSR) झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास के लिए।
- Credit Linked Subsidy Scheme (CLSS) होम लोन पर ब्याज सब्सिडी।
- Affordable Housing in Partnership (AHP) सरकारी और निजी साझेदारी में घर निर्माण।
- Beneficiary-Led Construction (BLC) लाभार्थी स्वयं निर्माण या विस्तार कर सकते हैं।
इन चारों घटकों के तहत अलग-अलग पात्रता और लाभ तय किए गए हैं। ताकि हर शहरी वर्ग को योजना का लाभ मिल सके।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें क्या है?
- आवेदन करते समय दी गई जानकारी पूरी तरह सही होनी चाहिए।
- गलत जानकारी या दस्तावेज देने पर आवेदन रद्द हो सकता है।
- योजना का लाभ केवल एक बार दिया जाएगा।
- प्रत्येक राज्य की पात्रता और दस्तावेज़ प्रक्रिया में कुछ भिन्नता हो सकती है।
- आवेदन करने से पहले अपने क्षेत्र की नगर निगम या नगर परिषद से भी जानकारी लें।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का प्रभाव लाभार्थियों के जीवन में क्या असर कर रहा है?
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत अब तक लाखों परिवारों को अपने घर का सपना पूरा करने का मौका मिला है। देश के कई राज्यों में इस योजना के तहत नए घरों का निर्माण तेजी से हो रहा है। लाभार्थियों का कहना है। कि इस योजना ने उनके जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा का एहसास कराया है।
एक बार जो व्यक्ति इस योजना से लाभ प्राप्त कर लेता है, उसे किराए या अस्थायी आवास की परेशानी से राहत मिल जाती है। इसके साथ ही, यह योजना शहरों में झुग्गी क्षेत्रों को भी बेहतर और स्वच्छ बनाती है।
निष्कर्ष
Pradhan Mantri Awas Yojana Urban 2.0 उन लोगों के लिए आशा की किरण है, जो अब तक अपने घर का सपना पूरा नहीं कर पाए थे। सरकार का लक्ष्य है। कि 2029 तक हर शहरी परिवार के पास खुद का पक्का घर हो। अगर आप भी इस योजना के पात्र हैं, और आपके पास घर नहीं है, तो जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन करें। सरकार द्वारा दी जाने वाली ₹2.5 लाख तक की सहायता राशि का लाभ उठाएं और अपने परिवार के लिए एक सुरक्षित घर का सपना साकार करें।